फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ओटीपी पूछ खाते से निकाली नकदी

Mon, 18 Nov 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। क्रेडिट कार्ड प्रोटेक्शन बंद करने का झांसा देकर एक युवक से साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने युवक को झांसे में लेकर ओटीपी पूछकर खाते से करीब एक लाख दो हजार रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्याम सुंदर पुरी काॅलोनी निवासी गौरांग ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने कहा कि आपके क्रेडिट कॉर्ड पर प्रोटेक्शन प्लान लागू हो गया है, जिसका प्रतिमाह का खर्च तीन हजार रुपये हैं। यदि इसे बंद कराना चाहते हैं तो एक ओटीपी आएगा बता देना।
विज्ञापन

प्रोक्टेशन प्लान को बंद कर दिया जाएगा। युवक की बातों में आकर गौरांग ने ओटीपी बता दिया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से एक लाख 1 हजार 999 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तुरंत ही इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के खाते से जिस एकाउंट में पैसे गए उसे फ्रीज करा दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शररू कर दी। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें