विजय नगर कालोनी स्थित दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। चोरी का आरोप एक युवक व उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। विजय नगर कालोनी निवासी रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कालोनी में ही दुकान की हुई है। 23 जुलाई को दोपहर तीन बजे वह अपनी दुकान पर था। इस दौरान उसकी दुकान पर बॉबी व उसके साथी आए। इस दौरान आरोपियों ने उसकी दुकान से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। आरोपियों के जाने के बाद उसने दुकान के गल्ले से देखा तो वहां से नकदी गायब मिली। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।