फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पैलेस व ट्यूबवेल से हजारों का सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव श्यामपुर निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सरावां में शगुन पैलेस है। चोरों ने उसके पैलेस के कीचन में से तीन लोहे के चूल्हों के स्टैंड चोरी कर लिए। जब उन्होंने पैलेस में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो उसमें एक व्यक्ति अपनी बाइक पर चुल्हे चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, कल्याणपुर अंटारी निवासी गुल्फाम ने बताया कि चोरों ने उसके ट्यूबवेल व उनके गांव के ही पाला राम के ट्यूबवेलों से बिजली के तार काट कर चोरी कर लिए। तार कटने से उनके खेतों में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें