फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को चाकू मारकर छीनी नकदी

Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव मुकारबपुर के पास तीन हमलावरों ने युवक को को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने चाकू से हमला कर 20 हजार रुपये और दस्तावेज छीन लिए। वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगाधरी निवासी कुलदीप ने सदर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे वह निजी काम से जा रहा था। जब वह गांव मुकारबपुर के पास पहुंचा। वहां तीन आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुलदीप की शिकायत के अनुसार इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे दस्तावेज और 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। इसके बाद तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। उसने घटना के बारे में परिजनों व पुलिस को सूचना दी। अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि हमला रोहित और कमल ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर किया था।
विज्ञापन

इस पर उसने रोहित और कमल समेत उसके एक साथी के खिलाफ शिकायत दी। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी रोहित व कमल को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें