फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर से सोना-चांदी के जेवरात सहित नकदी और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। चाहड़वाला गांव में सोमवार दोपहर को एक सूने घर से दो तोला सोना व 35 तोले चांदी के जेवरात सहित 12 हजार की नकदी व एक मोबाइल चोरी हो गया। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर घर से सामान चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने पीड़िता सत्या देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सत्या देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है। 13 अप्रैल की दोपहर को दो बजे अपने घर के मेन गेट का ताला लगाकर खेतों में गेहूं काटने के लिए चली गई थी। जब शाम को वापस अपने घर लौटी तो देखा कि कमरे में रखी लोहे की पेटी खुली पड़ी थी और बेड के गद्दे के नीचे रखे पर्स से 12 हजार की नकदी गायब थी। जांच करने पर पता चला की गहनों का बैग से एक तोले सोने का हार, सोने के कांटे व माथे का टीका गायब था। 35 तोले चांदी के जेवरात में पैरों की पायल, हाथों की दस्त बंद, चार चांदी के सिक्कों के अलावा सैमसंग कंपनी का मोबाइल नहीं मिला। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सत्या देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं आरोपी की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें