यमुनानगर। चोरों ने महलांवाली गांव में एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी मान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नया मकान बना रहा है। दो दिन पहले वह नये मकान का ताला लगा कर घर पर गया था। इसके बाद जब वह वहां पर पहुंचा तो मकान का मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर मकान के अंदर से सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद