संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ कर 90 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गुलाब नगर निवासी जसबीर सिंह ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ फरवरी को करनाल में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। वह पत्नी के साथ करनाल चला गया था। लौटने पर घर ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे 40 हजार रुपये की नकदी, जेवरात, सिलिंडर व अन्य सामान गायब मिला। लापरा गांव निवासी नदीम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुना नदी में प्लेज का काम करता है। वह परिवार के साथ प्लेज का काम करने गया था। सोमवार को लौटने पर घर से 50 हजार रुपये, आधी किलो चांदी, सोने की अंगूठी व बालियां गायब मिलीं।