फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकदी और लाखों के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 17 निवासी ओम प्रकाश जुनेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 अगस्त को घर का ताला लगाकर परिवार के साथ अंबाला गया था। बुधवार को जब वह वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 30 हजार रुपये, दो डायमंड के टॉप्स, दो सोने के टॉप्स, एक डायमंड की अंगूठी तथा एक सोने की अंगूठी गायब मिली। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब एक लाख 80 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, आजाद नगर निवासी हरबंस शर्मा ने बताया कि उसकी जगाधरी के गांव दड़वा में दुकान है। रोज की तरह सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर से इनवर्टर बैटरी और गल्ले से दो हजार की नकदी गायब थी। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें