उधम सिंह कॉलोनी में बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों की नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधम सिंह कॉलोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को वह परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर बाहर गया था। लौटने घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से 80 हजार रुपये, सोने के टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी थी। संवाद