फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तकनीकी खराबी के चलते खेतों में उतरा सेना का हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीपुर गांव के खेतों में सोमवार को उस समय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जब उन्हें पता चला एक हेलीकॉप्टर खेतों में अचानक उतरा है। यहां आकर पता चला यह तो सेना का चेतक हेलीकॉप्टर है। दरअसल सेना के एक हेलीकॉप्टर ने चंडीगढ़ से उड़ान भरी थी। लेकिन जब यमुनानगर के गांव शादीपुर की सीमा में पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह देखकर खेतों में आसपास कार्य कर रहे किसान उस तरफ दौड़ पड़े। वहीं हेलीकॉप्टर उतरने की भनक लगते ही गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने अपने मोबाइलों में इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। उधर, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर एसएचओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं जिले का खुफिया तंत्र भी पहुंच गया। यहां सेना के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते इस प्रकार इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब एक घंटा सेना के मैकेनिक द्वारा तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में लगा। उसके बाद हेलीकॉप्टर सकुशल दोबारा से रवाना हो गया। वहीं शादीपुर के किसान कर्ण सिंह ने बताया कि सुबह वह अपने खेतों में था। उसने देखा एक हेलीकॉप्टर खेतों में उतर रहा तो वह उस तरफ दौड़ पड़ा। और कुछ देर बाद गांव के काफी लोग भी वहां पहुंच गए। इसी तरह मुकेश ने बताया कि सेना ने आबादी का ख्याल रखते हुए हेलीकॉप्टर को बहुत आसान तरीके से खेतों में उतारा। वे यहां एक घंटा रहे, उसके बाद चले गए।
विज्ञापन



उधर सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना के चेतक हेलीकॉप्टर ने एक तकनीकी समस्या के कारण यमुनानगर के पास एहतियाती लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद, हेलीकॉप्टर की फिटनेस की जांच की गई और बाद में उसे सुरक्षित रूप से बेस पर ले जाया गया। हेलीकॉप्टर के पायलट और यात्री सुरक्षित हैं और हेलीकॉप्टर या किसी निजी संपत्ति को किसी भी नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें