फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों, एक दुकान से नकदी व सामान चोरी

Fri, 28 Jun 2024 04:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने दो घरों व दुकान को निशाना बनाकर नकदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। तीनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन निवासी हरप्रीत सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गाबा अस्पताल के सामने गुरु नानक कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। वह बुधवार दोपहर दुकान का एल्यूमीनियम दरवाजा लगाकर खाना खाने के लिए गया था। शाम करीब पौने पांच बजे जब वह दुकान पर आया तो उसने देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है। दुकान के गल्ले से आठ हजार रुपये व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

शंकरपुरी कॉलोनी निवासी अंकुर ने शिकायत में बताया कि वह जगाधरी में चाट की रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है। रात को काम से लौटने के बाद उसने अपनी रेहड़ी घर के बरामदे में खड़ी की थी और कमरे में सो गया था। सुबह जब आंख खुली तो उसने देखा कि रेहड़ी में लगा गैस सिलिंडर, इनवर्टर, बैटरा व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन


उधर, गोल्डनपुरी कॉलोनी निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सो गई थी। सुबह करीब पांच बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसका टुल्लू पंप चोरी था। चोर दीवार फांदकर घर में घुसकर और चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें