व्यासपुर। घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़ कर चोर उसमें रखा सामान ले गए। मालिक को पता चलने पर उसने सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्री निवासी योगेश कुमार ने बताया कि वह क्षेत्र के एक राजकीय विद्यालय में कार्यरत है। यहां पर वह छछरौली रोड स्थित गणपति काॅलोनी में सपरिवार रहता है। बीती रात उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। सुबह जब वह उठे तो डाइवर की साइड वाली सीट की तरफ का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा सामान गायब था। कार में 1200 रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। चोर रुपये व दस्तावेज ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद