प्रतापनगर। प्रतापनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध अंग्रेजी शराब की 7 पेटी (84 बोतल) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना प्रभारी रोहतास ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने साथी के साथ कार में अवैध शराब लेकर हथिनी कुंड के रास्ते उत्तर प्रदेश जाने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रजत कुमार निवासी अलीशेर माजरा और उसके साथी ने अपना नाम निखिल पुत्र श्रवण कुमार बताया। कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर 7 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संवाद