फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दहेज प्रताड़ना के दो मामलों में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किए है। एक विवाहिता ने अपने पति पर शारीरिक रूप से कमजोर होने और उसे धोखे में रखकर शादी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके पति की यह दूसरी शादी है। आरोप है कि पति शारीरिक तौर पर कमजोर पर है। इस बात का पता पहली रात को लगा, लेकिन उस समय अधिक ध्यान नहीं दिया। जब 15-20 दिन ऐसे ही बीत गए तो सास से इस बारे में बात की तो उसने भी माना कि बेटा शारीरिक रूप से कमजोर है। जिस वजह से उसकी पहली शादी टूटी थी। सास ने बेटे का इलाज कराने की बात कही थी। लेकिन उसके पति का इलाज नहीं कराया गया। इस बात को लेकर घर में कलह रहने लगी। आरोप है कि सास व ससुर ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और उससे मारपीट की। मायके वालों को इस बारे में बताया तो बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने के प्रयास किए गए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि आरोपियों ने उसे धोखे में रखकर शादी कराई। पुलिस ने मामले में विवाहिता के पति, सास व ससुर पर केस दर्ज किया है। उधर, बूड़िया थाना पुलिस ने खदरी निवासी सीमा की शिकायत पर उसके पति सोहन सिंह पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें