फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थाने में धरना-प्रदर्शन के बाद दर्ज हुआ केस

Wed, 10 Jul 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कैल गांव निवासी कर्णपाल के साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार सदर जगाधरी थाना में पहुंचा। उन्होंने थाना परिसर में प्रदर्शन किया। लगभग एक घंटे तक थाने में धरना दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत मौके पर पहुंचे उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैल निवासी कर्णपाल ने बताया कि उसने अपने घर में निर्माण कार्य शुरू किया है। आरोप है कि उसके पड़ोसी राजेश, दिनेश, रवि, राम करण, विक्रम इस बात को लेकर रंजिश रख रहे हैं। उसके साथ गाली गलौज करते हैं। वह 28 जून की सुबह परिवार के साथ घर पर था। मिस्त्री कार्य कर रहा था। तभी आरोपी वहां पर आए और गाली गलौज करने लगे। उसे जातिसूचक शब्द कहे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई पत्नी व बच्चों को भी आरोपियों ने पीटा। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी को भी शिकायत दी गई थी लेकिन अब तक आरोपियों पर केस दर्ज नहीं हुआ था। मंगलवार को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रदीप के नेतृत्व में पीड़ित परिवार व कार्यकर्ता सदर जगाधरी थाना में पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। जमकर नारेबाजी की गई। प्रदीप का कहना था कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचा रही है। यह नहीं होने दिया जाएगा। दलित के साथ मारपीट की गई। उसे जातिसूचक शब्द कहे गए। सदर जगाधरी थाना प्रभारी अनंत राम ने बताया कि सात लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट, मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें