फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोप में पिता-पुत्र नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुमक्खी व्यवसाय के लिए लोन दिलवाने के नाम पर साढौरा क्षेत्र के चार लोगों से लगभग तीन लाख रुपये ठगने का आरोप पिता-पुत्र पर लगा है। साढौरा थाना पुलिस ने वर्ष 2012 के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव महमदपुर निवासी वजीर सिंह ने साढौरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 2012 में उनके गांव में अंबाला के बराड़ा क्षेत्र के गांव होली निवासी प्रवीण आया था। आरोपी ने बताया कि वह केंद्र सरकार की तरफ से लोगों को मधुमक्खी व्यवसाय के लिए लोन दिलवाने का काम करता है, जिस पर 50 प्रतिशत सब्सिडी है। सरकार की योजना की बात सुनकर वे आरोपी की बातों में आ गए। आरोपी ने कहा कि लोन की राशि का 10 प्रतिशत खर्च आएगा, जो उन्हें पहले देना होगा। इसके बाद उनका लोन पास हो जाएगा।
वजीर सिंह के मुताबिक उन्होंने आरोपी की बातों में आकर उसने 16 लाख रुपये लोन के 10 प्रतिशत के हिसाब से एक लाख 60 हजार रुपये और गांव के ही जगमाल ने सात लाख रुपये लोन के हिसाब से 70 हजार रुपये, सलिंद्र ने दो लाख लोन के 20 हजार रुपये व ज्ञानो ने तीन लाख रुपये के लोन के 30 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने जल्द ही उन्हें लोन दिलवाने का आश्वासन दिया। मगर काफी दिन बीत जाने के बाद भी उनका लोन पास नहीं हुआ। इस बारे में जब उन्होंने आरोपी से संपर्क किया तो आरोपी ने उन्हें चेक थमा दिए और कहा कि लोन के पैसे न आने पर वह यह चेक बैंक में लगा दे। बाकी के पैसे भी वह जल्दी वापस कर देगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जब बैंक में चेक जमा करवाए तो वह बाउंस हो गए। इसके बाद वह आरोपी से मिलने उनके घर गए। उन्हें आरोपी प्रवीण कुमार व उसका पिता सतपाल मिले। आरोपियों ने उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया और पैसे वापस देने से मना कर दिया। परेशान होकर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपी पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें