फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करने वाले पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव संधाली में रंजिशन एक वृद्ध महिला पर एक युवक द्वारा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

गांव संधाली निवासी मंगतीदेवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई को वह गांव में डॉक्टर के पास दवा लेने के लिए गई थी। डॉक्टर के न मिलने पर वह वापस अपने घर आ रही थी। जब वह अपने देवर प्रेम सिंह के घर के पास पहुंची तो गली में उसे उसके देवर प्रेम सिंह का लड़का कंवरपाल मिला। उसने शराब पी रखी थी। कंवरपाल ने बिना बात के उसे गालियां देनी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो कंवरपाल ने उसे थप्पड़, मुक्के मारने लगा। इसके बाद उसने उसे ईंटों के ढेर के ऊपर धक्का दे दिया। शोर मचाने पर उसका पोता अंकुश मौके पर पहुंचा, तो कंवरपाल मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें