यमुनानगर। सरस्वती नगर के गांव अकालगढ़ का माजरा निवासी शीशपाल से बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप विकास कुमार, उसकी पत्नी संगीता उर्फ पूनम व अशोक पर है। पुलिस ने शिकायत पर तीनों को नामजद कर जांच शुरू कर दी।
थाना सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में गांव अकालगढ़ का माजरा निवासी शीशपाल ने बताया कि वह बेटे को रोजगार के लिए विदेश भेजने चाहते थे। उन्हें पता चला कि विकास कुमार व उसकी पत्नी संगीता और अशोक कुमार लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वह इन तीनों लोगों से सेक्टर 17 में मिला। तीनों लोगों ने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये और दस्तावेज ले लिए। इसके बाद तीनों ने बेटे को जल्द विदेश भेजने का आश्वासन दिया, पर काफी दिन बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा। जांच अधिकारी विनोद ने बताया केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद