फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिता-पुत्र को पीटने में छह पर केस

Tue, 05 Aug 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना व्यासपुर के अंतर्गत के गांव रसूलपुर में पिता-पुत्र की तलवारों, रॉड व डंडों से पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में 61 वर्षीय दर्शनलाल ने बताया कि गांव के रामचंद्र के परिवार से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में रामचंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने 28 जुलाई को उस पर व बेटे राजपाल पर तलवारों, रॉड व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने रामचंद्र व उसके परिवार के प्रिंस, राजकुमार, गौरव, जगिंद्रो, ममतेश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


तीन स्थानों से हजारों का सामान चुराया



यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर टेलिफोन एक्सचेंज, गुरुद्वारा व ट्यूबवेल से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। थाना व्यासपुर पुलिस को दी शिकायत में अंबाला से बीएसएनएल के प्रतिनिधि ने बताया कि व्यासपुर स्थित बीएसएनएल के टेलिफोन एक्सचेंज से तीन अगस्त की रात जेनरेटर से बैटरी व पावर प्लांट से दस मीटर केबल चोरी कर ली गई। थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में गांव जागधौली के जसवंत सिंह ने बताया कि तीन अगस्त को गांव के गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल से नौ पंखे व 25 किलोग्राम सरिया चोरी कर लिया गया। थाना रादौर पुलिस को गांव कलेसरा निवासी मामचंद ने बताया कि तीन अगस्त की रात उनके ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर स्टार्टर, केबिल व ग्रीप चोरी कर लिया गया। संवाद







नाबालिग से छेड़खानी करने का आरोप



यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोप में व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी से पड़ोस के रणजीत उर्फ छोटू ने छेड़खानी की। साथ ही इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। चार अगस्त की सुबह बेटी घर पर बिस्तर पर बैठकर रो रही थी, तब उसे पूछा तो वह डर कर जोर-जोर से रोने लगी। बेटी से उसकी माता ने रोने की वजह जानी, तब बेटी ने बताया कि पड़ोस के रणजीत उर्फ छोटू ने उससे छेड़खानी की है। तब इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। संवाद
विज्ञापन








सड़क हादसों में दो लोग घायल



यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर व सेक्टर-17 के अंंतर्गत दो सड़क हादसे हुए। इनमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गांव खुंडेवाला निवासी कमल ने बताया कि उनका भाई प्रदीप उर्फ रवि दो अगस्त को बाइक से यमुनानगर गया था। ईएसआई अस्पताल के सामने भाई की बाइक में अज्ञात एक्टिवा चालक ने टक्कर मार दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उधर, चिट्टा मंदिर समीप शांति कॉलोनी निवासी भूषण लाल ने बताया कि बेटा ललित 30 जुलाई को बाइक से शहर में प्यारा चौक गया था। कार चालक ने ललित की बाइक में टक्कर मार दी। शहर थाना यमुनानगर पुलिस ने आरोपी कार चालक जसप्रीत सिंह पर मामला दर्ज कर लिया। संवाद







दो बच्चों संग महिला व किशोरी लापता



यमुनानगर। शहर में एक जगह 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई, वहीं अन्य स्थान पर दो बच्चों संग महिला लापता है। परिजनों की शिकायत पर संबंधित थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। थाना शहर यमुनानगर पुलिस को शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी चार अगस्त की अलसुबह घर पर बिना बताए कहीं चली गई, जिसके बाद से वह नहीं लौटी है। थाना शहर जगाधरी पुलिस को जगाधरी की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने बताया कि उनकी 33 वर्षीय पत्नी पांच साल के बेटे व दस साल की बेटी को लेकर 31 जुलाई घर पर बिना कुछ बताए चली गई और वापस नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें