यमुनानगर। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस को शिकायत दी। इस पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने उसके पति ललित, ससुर जोगिंद्र, सास कांता व अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में राजकीय स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि उसकी शादी वर्ष-2023 में ललित से हुई। इसके बाद से सास कांता देवी, ससुर जोगिंद्र, ननद, देवर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके बाद उसका पति भी उससे मारपीट करने लगा। अगस्त में बेटी को जन्म देने के बाद ससुराल पक्ष के लोग अधिक ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने बेटी को अनाथालय में छोड़ने की धमकी दी। 11 अगस्त को पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे मारपीट की। पुलिस व मायके वालों को कॉल किया। जब मायके वाले आए तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि सास ने पुलिस को झूठी शिकायत देकर उसके परिवार पर केस भी दर्ज करवा दिया। संवाद