फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मारपीट के आरोप में पति पर केस

Mon, 01 Sep 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर क्षेत्र की महिला ने पति पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए। एसपी को दी गई शिकायत की जांच के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति अश्वनी उससे अक्सर मारपीट करता है। कई बार उसे रिश्तेदारों ने भी समझाया। इसके बाद भी वह मारपीट करता रहा। वह लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। संवाद
विज्ञापन

स्कूल का ताला तोड़ चुराया सामान

यमुनानगर। गांव मोहड़ी के राजकीय स्कूल का ताला तोड़कर मिड-डे मील का सामान चोरी कर लिया गया। स्कूल के धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल की रसोई का ताला तोड़ा गया। वहां से तीन सिलिंडर, 80 किलो चावल चोरी कर लिए गए। व्यासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सास-बहू से पड़ोसी ने की मारपीट

यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के एक गांव में महिला व उसकी बहू से पड़ोसी ने मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गांव के ही दीपचंद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम को वह अपने बाड़े में सफाई कर रही थी। तभी वहां दीपचंद पहुंचा और गालियां देने लगा। आरोप है कि दीपचंद ने जातिसूचक शब्द भी कहे। विरोध करने पर डंडे से पीटा। शोर सुनकर पुत्रवधू आई तो उसे भी पीटा। बाद में आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो दीपचंद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें