फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग बेटी की शादी करने पर माता-पिता समेत चार पर केस

Fri, 08 Nov 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुनानगर में पैसे के लालच में एक नाबालिग का विवाह करने का मामला सामने आया है। मामला आईजी तक पहुंचा तो उन्होंने इस प्रकरण का संज्ञान लिया। इसके बाद यमुनानगर पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने यमुनानगर शहर थाने में तैनात एएसआई प्रदीप कुमार की शिकायत पर किशोरी के माता-पिता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामला करीब आठ माह पहला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर की एक काॅलोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने शिकायत की थी कि उसकी पौत्री का विवाह पैसे के लालच में बड़ी उम्र के युवक के साथ कर दिया गया है। शादी का किसी को पता नहीं लगने दिया गया। काफी दिन तक जब पौत्री नहीं मिली तो उसने अपने बेटे से इस बारे में जानकारी ली। उसने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अपने स्तर पर ही जांच की तो उसे पता चला कि पैसे के लालच में उसका विवाह कर दिया गया। इस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। इसके बाद मामला आईजी पंचकूला तक पहुंच गया। उन्होंने इसका संज्ञान लिया और केस दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद एएसआई प्रदीप कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ थाना शहर यमुनानगर जगदीश चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें