यमुनानगर। शहर के श्रीराम पार्क के पास हमलावरों ने अंबेडकर नगर निवासी शंकराचार्य को पीटकर घायल कर दिया। थाना गांधीनगर पुलिस ने शंकराचार्य की शिकायत पर चार लोगों को नामजद कर तीन अन्य पर मामला दर्ज किया है। शंकराचार्य ने शिकायत में बताया कि रूसतम, जोगा, निखिल व सलमान उनसे रंजिश रखते हैं। वह 22 सितंबर की रात पौने आठ बजे किसी काम से जा रहे थे। श्रीराम पार्क के पास इन चारों लोगों ने तीन अन्य साथियों के साथ उसे रोक लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद