यमुनानगर। एक व्यक्ति ने रास्ते में रोककर महिला से छेड़खानी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह निजी काम से जा रही थी। रास्ते में गांव का ही आरोपी मिला और उसने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस का कहना है मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद