फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान में चोरी के लिए घुसे दो युवकों को धुना

Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी की रूपनगर कॉलोनी स्थित डीजे साउंड की दुकान में चोरी करने की नीयत से घुसे दो युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की धुनाई कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी शुभनित उर्फ मोंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जगाधरी की रूपनगर कॉलोनी में डीजे साउंड के नाम से दुकान है। वह 28 जून को रात साढ़े नौ बजे दुकान पर चक्कर लगाने के लिए आया था। उसने देखा कि उसकी दुकान का गेट खुला हुआ है और अंदर दो युवक घुसे हुए हैं। आरोपी युवकों ने डीजे के दो बॉक्स चोरी करने के लिए दुकान से बाहर रखे हुए हैं। उसने अन्य लोगों को मौके पर बुलाकर आरोपी युवकों को पकड़ लिया। आरोपी युवकों की पहचान जोगिंदर नगर निवासी सावेद व सुनील के रूप में हुई। उन्होंने दोनों आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें