फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना में गड़बड़ी के आरोप में डाकघर के इंस्पेक्टर और डाकिया के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। औरंगाबाद डाकघर में खोले गए सुकन्या समृद्धि योजना के खातों में गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इशोपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने डाकिया पर उसकी दो बेटियों के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खातों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। गांव इशोपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आठ मई 2015 को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी दो बेटियों के औरंगाबाद डाकघर में खाते खोले थे। साल 2019 तक वह अपनी बेटियों के खाते में पैसे जमा कराता रहा। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटियों के खाते में कुछ गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन

आरोप है कि डाकघर के डाकिया कमल इंचार्ज की सीट पर बैठकर काम देखता है। वह उसे नियमित रूप से खातों में जमा करवाने के लिए रुपये देता रहा। लेकिन उसने दोनों खातों की पासबुक में एंट्री 15 सितंबर 2018 तक तो करवा दी, जबकि उसने साल 2019 तक कमल के पास पैसे जमा कराए थे। आरोप है कि डाकिया उससे पैसे तो लेता रहा, लेकिन बेटियों के खाते में रुपये जमा नहीं किए। उसने आरोपी से बात की, लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। उसने एक शिकायत यमुनानगर और अंबाला के डाक अधिकारियों को दी। उसकी शिकायत पर जांच डाकघर के इंस्पेक्टर कमलेश को दी गई।
जांच के लिए उसे हेड ऑफिस बुलाया गया। वहां पर उसकी बेटियों के खाते की पासबुक ले ली, लेकिन उसे वापस नहीं किया। उसने आरोप लगाया कि कमल और कमलेश उसे धमकाते हैं कि अगर उसने कार्रवाई करवाने की कोशिश की तो उस पर उल्टा केस दर्ज करवा देंगे। बाद में उसे कहा गया कि उसकी बेटियों के खाते बंद कर दिए हैं। जबकि वे खाते उसकी बेटियों की उम्र 18 साल होने तक बंद नहीं होने थे। उसने इसको लेकर एक शिकायत 20 अगस्त 2020 को सीएम विंडो पर दी थी। वह शिकायत सदर थाना में जांच के लिए भेजी गई। वहां पर आरोपी कमल को एक बार फिर बुलाया गया। बाद में जब उसने अपनी शिकायत का सीएम विंडो पर विवरण चेक किया तो उसमें लिखा हुआ था कि आरोपी कमल ने एक लाख रुपये जमा करा दिए हैं, लेकिन इस बारे में उसे कोई सूचना नहीं दी गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले की जांच डीएसपी से करवाई गई। डीएसपी के निर्देशों पर सदर थाना पुलिस ने डाकघर के इंस्पेक्टर कमलेश व डाकिया कमल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि डीएसपी के निर्देशों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें