फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में चोरी करने के आरोप में पांच पर केस

Thu, 18 Jan 2024 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरस्वतीनगर। सुल्तानपुर गांव के पास फैक्ट्री से सामान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

चोपड़ा गार्डन निवासी अमित सिंगला ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सुल्तानपुर डेरा के पास फैक्टरी है। 15 जनवरी को वह फैक्ट्री से काम खत्म करके घर आ गया था। सुबह जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो उसे वहां से शेड की चादरें, गेट के एंगल, औजार, बिजली के उपकरण, प्लास्टिक पाइप बनाने के दाने व अन्य सामान गायब मिला। जांच करने पर उसे पता चला कि फैक्टरी से सामान ललित कुमार उर्फ शशी, अर्जुन, छिंदा, चिड़ी व गेम्मी ने चोरी किया है। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें