फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेत में पराली जलाने पर किसान पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पराली जलाने के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं इसी कड़ी के तहत पुलिस ने गांव ब्राह्मण खेड़ा के किसान नरेंद्र कुमार के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में देवीचरण शर्मा ने बताया कि वह गांव भील छप्पर व ब्राह्मण खेड़ा का हलका पटवारी है। सूचना मिली थी कि गांव ब्राह्मण खेड़ा में किसान गरीबू उर्फ नरेंद्र कुमार ने अपने खेत में पराली जलाई हुई है। जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। जब उसने किसान नरेंद्र कुमार से बात की तो वह उसके साथ बहस करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें