फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जानलेवा हमले के आरोपी पर केस

Sun, 10 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना गांधीनगर क्षेत्र के श्रीराम पार्क के पास अज्ञात युवक ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। व्यक्ति के शोर मचाने पर हमलावर भाग गया। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। गांधीनगर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात पर जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में चोपड़ा गार्डन निवासी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उनके परिचित लक्ष्मी नगर निवासी रमेश राणा सात अगस्त की शाम बाजार से घर लौट रहे थे। श्रीराम पार्क के पास अज्ञात युवक ने उन्हें उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें