फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मीराबाई बाजार में महिला का गहने वाला पर्स चोरी

Sun, 10 Aug 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मीराबाई बाजार में महिला का डेढ़ लाख रुपये के गहनों से भरा पर्स चोरी हो गया। महिला की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में जम्मू कॉलोनी निवासी रूपिंदर कौर ने बताया कि छह अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे वह मीराबाई बाजार गई थी। साथ में जेवर से भरा पर्स भी था, जो अज्ञात ने चोरी कर लिया। पर्स में दो जोड़ी टॉप्स, तीन सोने की अंगूठियां व एक सोने की चेन थी। काफी तलाश करने पर भी पर्स नहीं मिला। तब पर्स चोरी की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों को सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें