फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर के बाहर से चोरी की कार

Sun, 02 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक्टिवा से आए दो चोर घर के सामने खड़ी क्रेटा कार को चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल कालोनी निवासी विजय शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनकी क्रेटा कार घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे कार स्टार्ट होने की आवाज आई। परिवार के लोगों ने बाहर देखा तो एक युवक कार ले जा रहा था। परिवार के सदस्यों से पीछा भी किया। बदमाश कार लेकर भाग गए। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक्टिवा पर दो युवक नजर आ रहे हैं। जिनमें से एक युवक ने कार चोरी की। दूसरा एक्टिवा से भागा था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें