फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर से चुराए गहने और नकदी

Sun, 02 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। चोरों ने गुरु नानकपुरा जगाधरी में दिनदहाड़े एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सोनू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने काम से यमुनानगर गया हुआ था। शुक्रवार दोपहर को उसकी पत्नी बाजार में चली गई। बाजार से लौटी तो अलमारी टूटी थी और सामान बिखरा था। चोर अलमारी से सोने की चेन, टॉप्स, चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें