संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर 17 थाना पुलिस की टीम ने अग्रसेन चौक के पास से एक कार सवार को पकड़ा। आरोपी की कार से 35 पेटी शराब की बरामद हुई। इसमें 30 पेटी देसी शराब व पांच पेटी अंग्रेजी शराब थी।
थाना प्रभारी जसमेर ने बताया कि आरोपी की पहचान जींद के गांव सूदकेन कलां निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई। आरोपी जगाधरी हनुमान गेट पर किराये के मकान में रहता है। आरोपी शराब का कोई परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।