फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार सवार 50 ग्राम स्मैक सहित काबू

Fri, 29 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने युवक को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बिजौली सफीलपुर निवासी सहीद अली के रूप में हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। सेल के प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को का काबू किया गया। आरोपी सहीद अली पर पहले भी चोरी के दो व एक शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। संवाद
विज्ञापन

आरोपियों से चोरी की पांच मोटरें बरामद
यमुनानगर। स्पेशल सेल की टीम ने दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के रिमांड पर लिया। दोनों से पूछताछ में चोरी की पांच मोटरें बरामद हुई। स्पेशल सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एक मामले में जगाधरी जेल में बंद साढौरा के प्रेमनगर निवासी मनोज कुमार उर्फ सोनू व विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर एक दिन के रिमांड पर लिया था। दोनों ने साढौरा के दोसड़का चौक से श्रीबालाजी फूड इंडस्ट्री से बिजली की मोटरें व अन्य सामान चोरी करना कबूल लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
छेड़खानी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। महिला थाना पुलिस ने 13 वर्षीय लड़की से छेड़खानी करने व उसे धमकी देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि थाना व्यासपुर क्षेत्र की महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी 13 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 25 अगस्त को आरोपी गांव चांगनौली निवासी अंकित उर्फ किन्नी व गांव टेही जट्टान निवासी शुभम उर्फ सूदन ने बैटी का पीछा किया और बस स्टैंड पर आ गए। दोनों ने बस स्टैंड पर बेटी से छेड़खानी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में नामजद किया था। संवाद
विज्ञापन

शराब की 22 बोतलों के साथ पकड़ा
यमुननागर। पुलिस ने दो स्थानों से शराब की 22 बोतलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। कलानौर पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज खुशबीर सिंह ने बताया कि गांव कैत से सौरभ कुमार को शराब की 11 बोतल सहित गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना सदर यमुनानगर पुलिस टीम ने गांव करहेड़ा खुर्द निवासी जयचंद को शराब की 11 बोतल सहित गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें