नीलगाय की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार, बाइक व जमा लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
जगाधरी। जगाधरी से व्यासपुर रोड पर चाहड़ो गांव के पास एक कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई, जिससे टकराकर कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर कार को रोका तो सामने से आ रहा एक बाइक सवार भी कार से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एडवोकेट जेएस आनंद अपनी कार से व्यासपुर कोर्ट से वापस जगाधरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक नीलगाय खेतों से निकल उनकी कार के सामने आ गई और कार से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई। वहीं सामने से आ रहा बाइक सवार युवक भी कार से टकरा गया।