फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी से लदी कार बरामद

Mon, 17 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार में मिली खैर की लकड़ी। विभाग - फोटो : reasi news
विज्ञापन
प्रतापनगर। वन्य प्राणी विभाग ने खैर की लकड़ी से लदी एक कार को पकड़ा है। इसमें 40 टुकड़े लकड़ी बरामद हुए। कार चालक मौके से भाग गया। आरोपी की पहचान गांव चिकन निवासी मीर खान के रूप में हुई है। विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने बताया कि कलेसर बीट के इंचार्ज हुक्मचंद को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिकन क्षेत्र से काटे गए खैर के पेड़ों को कुछ लोग कार में ले जाने वाले हैं। इसके बाद टीम ने कांसली नाके पर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। इसी दौरान कार को रोकने का संकेत दिया गया तो चालक ने वाहन खेतों की तरफ मोड़ लिया। कर्मचारियों ने उसका पीछा किया तो चालक कार छोड़ भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें