फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परिजनों की चुप्पी से युवक-युवती की मौत पर सवाल

Mon, 17 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शुभम। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेगमपुरा गांव में हाइडल लिंक नहर से मिले युवक-युवती के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। मृतकों के परिवार ने मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया, वहीं पुलिस का कहना है कि विसरा जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी।
मामले पर परिजनों की चुप्पी से युवक-युवती की मौत का रहस्य बरकरार है। मामला हत्या का है या आत्महत्या का, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। वीरवार को गांव ढाकवाला निवासी महक (23) व अर्जुन माजरा निवासी शुभम (23) लापता हो गए थे। उनकी परिजन तलाश कर रहे थे। इस बीच वीरवार को शुभम की बाइक व बैग हाइडल लिंक नहर किनारे मिले। इससे आशंका है कि शुभम ने नहर में छलांग लगाई। पुलिस ने गोताखोर बुलाकर तलाश की तो शुभम के साथ शनिवार दोपहर महक का शव भी मिला।
विज्ञापन

दोनों के हाथ चुन्नी से बंधे थे, ये देख लोगों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बातें कहीं। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि शुभम-महक विवाह करना चाहते थे, पर शुभम का रिश्ता दूसरी जगह हो गया।
विज्ञापन

आशंका है कि इस बात से नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या की, पर प्रेम प्रसंग बारे परिजनों ने पुष्टि नहीं की। जिस जगह शव मिले वहां और जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उधर, थाना प्रतापनगर प्रभारी नर सिंह का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, वहीं विसरा जांच के लिए भेज दिए हैं। उन्होंने बताया आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

शुभम। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें