फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने किसान से लूटा ट्रैक्टर

Fri, 28 Mar 2014 12:31 AM IST
अमर उजाला, यमुनानगर/बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव चगनौली के पास कार सवार पांच युवकों ने ससुराल से घर लौट रहे किसान से ट्रैक्टर और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और युवकों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी। बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में गांव खुडेवाला निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वह ट्रैक्टर लेकर अपनी ससुराल गांव कपूरी गया था।

बुधवार रात को वह ससुराल से घर ट्रैक्टर से लौट रहा था। चगनौली गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उसके सामने आकर रूकी तो उसने ट्रैक्टर रोक लिया।

इससे पहले की वह कुछ समझ पाता कार में से दो युवक उतरे और उसे जबरन ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया। दोनों युवक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।

कार सवार उसे गांव महमूदपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इंद्रजीत ने किसी तरह इसकी सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घंटों कार में घुमाया
पीड़ित इंद्रजीत ने बताया कि कार सवार युवक दो युवकों ने पहले तो उसे जबरन उतारकर ट्रैक्टर अपने साथ ले गए। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उसे कार के अंदर खींच लिया।
विज्ञापन


युवकों ने उससे उसका मोबाइल छीन लिया। युवक उसे कार में बैठाकर दो घंटे से ज्यादा कार में घुमाते रहे। इसके बाद उसे गांव महमूदपुर के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें