फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दाखिले के लिए नहीं करना पडे़गा रिजल्ट का इंतजार

Mon, 24 Mar 2014 12:22 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों को अगली क्लास में दाखिले के लिए रिजल्ट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही परिणाम देरी से आने पर उनकी पढ़ाई बाधित होगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों के लिए अगली क्लास में प्रोविजनल एडमिशन की प्रक्रिया अमल में लाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा देने के बाद विद्यार्थियाें को रिजल्ट आने तक घर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि वे अगली क्लास में प्रोविजनल एडमिशन लेकर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। यदि रिजल्ट आने पर कोई विद्यार्थी फेल होता है तो उसका दाखिला रद कर दिया जाएगा, जबकि पास होने वाले विद्यार्थी का रेगुलर एडमिशन कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट देरी से आने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होती थी। उन्हें करीब डेढ़-दो माह तक घर पर बैठ परिणाम आने का इंतजार करना पड़ता था। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई का काफी नुकसान हो जाता था। इस नुकसान को रोकने के लिए 2014-15 सत्र में शिक्षा विभाग ने बोर्ड कक्षाआें से अगली क्लास में प्रोविजनल एडमिशन का प्रावधान किया है।
विज्ञापन



दसवीं की बोर्ड परीक्षा दो दिन पहले ही खत्म हुई। इसका परिणाम मई तक घोषित किया जा सकेगा। परीक्षाओं के तुरंत बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दो माह अतिरिक्त मिल सकेंगे। शिक्षकाें की माने तो दो माह के भीतर पहले सेमेस्टर का करीब 50 प्रतिशत सिलेबस कवर हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें