फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक सवार पर पलटा कैंटर, थम गईं सांसें

Tue, 04 Mar 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैल बाइपास के पास हाइवे के किनारे खड़े बाइक सवार युवकों पर खीरे से लदा कैंटर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
कुरुक्षेत्र के गोविंदगढ़ निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लोहे की अलमारी बनाने का काम करता है। उसके साथ ही गोविंद कुमार निवासी फतेहगढ़ भी काम करता है। सोमवार को दोनों अपनी-अपनी बाइक से भंभौल जा रहे थे। कैल बाईपास पर सड़क के किनारे बाइक रोककर रोड पार करने के लिए इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय छप्पर की और से एक कैंटर चालक बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर गोविंद के ऊपर पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जगाधरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें