विश्व रूहानी केंद्र में कांवड़ियों का इलाज करते सेवादार। संस्था
रादौर। त्रिवेणी चौक स्थित मधुवन होटल में विश्व रूहानी केंद्र की ओर से कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाया गया है। शिविर में कांवड़ियों के लिए मेडिकल सुविधा, भोजन, पेयजल, नींबू पानी और विश्राम की व्यवस्था की गई है। नरपाल सिंह राणा, जसवंत मदान और मास्टर टेक चंद ने बताया कि संस्ता की ओर से पहले प्रदेश में 60 शिविर लगाए जाते थे।इस बार इनकी संख्या बढ़ाकर 90 कर दी गई है। शिवभक्तों की सेवा के माध्यम से भगवान शिव से जुड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा कार्य में श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं। संवाद