फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा से दिया सामाजिक एकता का संदेश

Sun, 09 Aug 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बाल छप्पर में शोभायात्रा के दौरान मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बाल छप्पर गद्दी पर धार्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गद्दी पर शीश नवाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया। श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ आस्था प्रकट की।
इस दौरान शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें काफी लोगों ने उत्साह से भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण बाल छप्पर गद्दी पर दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

इस दौरान शिव सेना भारतवंशी के राष्ट्रीय धर्म गुरु हैप्पी शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों की पहचान है। वर्तमान समय में बच्चों और युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक करना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ी रहे।
उन्होंने कहा कि धर्म सत्य, सेवा, संस्कार, मानवता और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाता है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने और युवाओं में संस्कारों का संचार करने का प्रयास होना चाहिए। आधुनिकता के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से अवगत करवाएं। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया। इस दौरान जश्न शर्मा, लक्ष्य दत्ता, अनुज, गौरव, दीपक, विशाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें