फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे राशन कार्ड पर राशन ना मिलने पर कैंप निवासी पार्षद के घर पहुंचे

विज्ञापन
पार्षद वीना शर्मा के घर हरा राशन कार्ड दिखाती महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
यमुनानगर कैंप में वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत स्थित रंजीत कॉलोनी के कुछ गरीब परिवार हरे राशन कार्ड पर डिपो से राशन न मिलने पर पार्षद वीना शर्मा के घर पर पहुंच गए और अपनी समस्या का दुखड़ा रोने लगे। मौके पर मौजूद अमरो, रेखा, पुष्पा रानी, रचना, अनीता, पूनम, सोनिया, संगीता, वीना और गंगा देवी ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने और अपने परिवार का पेट पाल रही थी। लेकिन लोकडाउन के चलते वे अपने काम पर नहीं जा पा रहे हैं। उनके पास जो भी जमा पूंजी थी वह सब खत्म हो चुकी है। सरकार की ओर से जो सुविधाएं दी जा रही है, वह भी उन्हें नहीं मिल रही है। कई बार चक्कर काटने के बाद भी आज मुश्किल की घड़ी में भी उन्हें हरे राशन कार्ड पर राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने पार्षद वीना शर्मा से मदद की गुहार लगाई। इस पर पार्षद वीना शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी बात को नगर निगम मेयर मदन चौहान व जिला प्रशासनिक अधिकारी जिला उपायुक्त मुकुल कुमार तक पहुंच जाएगी और हर परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें