घरों को सैनिटाइज करते क्लब सदस्य।
- फोटो : AMAR UJALA
लायंस क्लब संकट की इस घड़ी में अपना दायित्व बखूबी निभा रहा है। क्लब के प्रधान अनिल गुलाटी ने बताया कि उन्होंने लाकडाउन शुरू होने के दूसरे दिन से जरूरतमंदों को खाना खिलाने की एक मुहिम चलाई थी। जिसके चलते क्लब रोजाना 900 लोगों को भोजन उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि संकट की घड़ी में क्लब जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध करवा रहा है। शहर में दवाइयों का स्प्रे करके सैनिटाईज करने का काम भी करवाया जा रहा है। इसके अलावा अब तो क्लब की महिलाओं ने घरों में मास्क बनाना भी शुरू कर दिया है। जरूरतमंद लोगों तक यह मास्क पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को क्लब द्वारा त्यागी गार्डन, आदर्श नगर, विशाल नगर और चोपड़ा गार्डन के 900 जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करवाया गया और 250 जरूरतमंदों को मास्क बांटे गए।