फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अनाज व्यापारी से कॉल कर मांगे सात लाख रुपये

Sat, 02 Aug 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैनाल रेस्ट हाउस रोड के साथ रह रहे अनाज व्यापारी गगन बंसल को अंजान नंबर से कॉल कर सात लाख रुपये मांगे गए। कॉल करने वाले शख्स ने खुद को सहारनपुर का अनमोल मित्तल बताया और कहा कि इस रकम की देनदारी बन रही है। वहीं गगन बंसल का कहना है कि उनकी ऐसी कोई देनदारी नहीं है। मामले में गगन ने यमुनानगर शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गगन बंसल ने बताया कि उनके पास 28 जुलाई को अनजान नंबर से मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम अनमोल मित्तल बताया। कहा कि वह सहारनपुर से बोल रहा है। उन्हें (गगन बंसल) उसके सात लाख रुपये देने हैं, यह रकम दे दो। कॉल कटने पर परिवार के सदस्यों से बात की। पाया कि उस पर व परिवार में किसी भी सदस्य पर ऐसी कोई देनदारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद मोबाइल पर दोबारा कॉल आई तो उन्होंने ऐसी देनदारी होने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद भी मोबाइल पर वाइस संदेश भेजे गए, जिसमें शख्स पैसे देने के लिए कह रहा है। इससे परेशान होकर पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन का लग रहा है। इसमें रंगदारी व धमकी की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल जिस नंबर से कॉल आई, वह कहां का है यह पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें