फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेशी नंबर से कॉल कर सुनार से मांगी 30 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती नगर में सुनार अमित वर्मा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर अज्ञात ने 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर बदमाश ने उसे गोलियां मार जान से मारने की धमकी दी है। वारदात के बाद से सुनार व उसका परिवार दहशत में है। छप्पर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी अमित वर्मा ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में सुनार की दुकान है। सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने किसी गैंग या बदमाश का नाम लिए बिना उससे 30 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर उसे गोलियां मार जान से मारने की धमकी दी। पैसे कब और कहां देने है इस बारे में आरोपी ने दोबारा फोन करने के लिए कहा। साथ ही किसी को शिकायत न करने के बारे में भी चेताया। यह धमकी मिलने के बाद से ही सुनार व उसका परिवार दहशत में है। उसने थाना में पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस हरकत में आई और उसके सुरक्षा प्रदान की।


छप्पर थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें