फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगदारी मांगने की खंगाली जा रही कॉल डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो व्यापारियों को विदेशी नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रंगदारी के लिए जिस नंबर से कॉल की गई है, उसकी डिटेल खंगाली है। इसके लिए साइबर क्राइम एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। दोनों व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को जिले में दो व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले सामने आए थे। साढौरा के हार्डवेयर व्यापारी से विदेशी नंबर से कॉल कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम नंबर की जांच करने में जुटी है। शुरुआती जांच में अमेरिका का नंबर होने की आशंका है। पुलिस ने नंबर की सही डिटेल के लिए आईपी एड्रेस की पड़ताल की है। इससे स्पष्ट होगा की कॉल कहां से की गई थी। वहीं बिलासपुर के कपड़ा व्यापारी को फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की गई थी। कॉलर ने खुद को कनाडा बोलने की बात कही थी। कनाडा का नाम आने के बाद से ही पुलिस उस नंबर की भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें