फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वर्ण पदक जीतने पर कैडेट उदित को किया सम्मानित

Sat, 04 Oct 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक दामला में एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि व अन्य।संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट उदित कुमार को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कैडेट उदित कुमार ने थल सैनिक शिविर में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के महासचिव डॉ. रमेश कुमार ने कैडेट को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए एनसीसी कैडेट्स को बी- प्रमाणपत्र भी वितरित किए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं को भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेफ्टिनेंट मंदीप सिंह ने कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें