फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कारोबारी का गनमैन हथियार और बाइक छोड़कर लापता

Sun, 02 Aug 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मॉडल टाउन में रहने वाले कारोबारी विकास क्वात्रा की सुरक्षा में लगा पुलिसकर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। गनमैन अपना सरकारी हथियार और बाइक घर पर ही छोड़कर चला गया। मामले में शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज में वह शुक्रवार की रात घर से खाली हाथ बाहर जाता दिखाई दिया है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। गांव भागू माजरा निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा राजन हरियाणा पुलिस में है और पिछले करीब तीन वर्षों से मॉडल टाउन निवासी कारोबारी विकास क्वात्रा के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से राजन परेशान चल रहा था। शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात राजन विकास क्वात्रा के घर से बाहर निकला, लेकिन इसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल भी बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह घर से अकेले और खाली हाथ निकलता दिखाई दिया। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि गनमैन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके लापता होने के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें