फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कूड़े के ढेर से कारोबार प्रभावित

Sun, 23 Aug 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा कार मार्केट के मुख्य चौक पर लगे कचरे के ढेर। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी से उतार दिया है। मक्खियां कूड़े पर बैठने के बाद आसपास की दुकानों और घरों तक पहुंच रही हैं। इससे दुकानदारों और स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि कूड़े के ढेर देखकर ग्राहक नहीं आ रहे हैं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित होने लगा है।
नगर निगम के करीब 420 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से नियमित कूड़ा उठान और सफाई प्रभावित है। स्थिति संभालने के लिए नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी के करीब 60 कर्मचारियों की ड्यूटी कूड़ा उठान में लगाई है। हालांकि हड़ताल पर बैठे कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। कई स्थानों पर दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति भी बन चुकी है। प्रशासन की ओर से कूड़ा उठाने का विरोध करने वाले कर्मचारियों पर फिलहाल सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए सभी पहलुओं को देखते हुए कदम उठाए जा रहे हैं। रामपुरा कार मार्केट में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। दुकानदारों के अलावा कॉलोनीवासियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कई दिनों से कार मार्केट में कचरा पड़ा हुआ है। गर्मी और बारिश के कारण बदबू लगातार बढ़ रही है। पूरे दिन दुर्गंध के बीच दुकान पर बैठकर काम करना पड़ रहा है। ग्राहक भी कूड़े के ढेर देखकर परेशान होते हैं और कई बार बिना खरीदारी किए लौट जाते हैं। अब सीधे उनके कारोबार पर पड़ रहा है। - लवली, दुकानदार।
कचरे के ढेरों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में राहगीर और कॉलोनीवासी गुजरते हैं। दुकान खोलकर बैठना तक मुश्किल हो रहा है। वहीं गीले कूड़े के कारण संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। -आकाश, दुकानदार।
विज्ञापन

शहर में कूड़ा जहां पर पड़ा है वहां से उठाने की व्यवस्था की गई है। हड़ताली कर्मचारियों से भी बातचीत का दौर जारी है। जल्द ही हड़ताल खत्म हो जाएगी। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।

रामपुरा कार मार्केट के मुख्य चौक पर लगे कचरे के ढेर। संवाद- फोटो : credit

रामपुरा कार मार्केट के मुख्य चौक पर लगे कचरे के ढेर। संवाद- फोटो : credit

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें